फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man was shot and wounded himself away from pistol

खुद के तमंचे से चली गोली लगने से युवक घायल

Mon, 18 Jan 2016 06:51 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महाऊ महेश में सोमवार तड़के खुद के तमंचे से चली गोली लगने पर 19 वर्षी विक्रम सिंह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राम प्रसाद सिंह का बेटा विक्रम सिंह पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह अपने दोस्त दीपक के साथ गांव के बाहर दौड़ लगाने गया था। तभी अचानक ठोकर लग जाने से विक्रम नीचे गिर गया। तभी उसकी कमर में लगा तमंचा जमीन पर गिरा और फायर हो गया। तमंचे से निकली गोली विक्रम की ठोड़ी और गर्दन के बांई ओर रगड़ती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। गोली लगने की सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में विक्रम को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। इंस्पेक्टर जवाहर सिंह यादव के मुताबिक विक्रम के खुद के तमंचे से चली गोली लगी है। उसके पास तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed