फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body

फांसी पर लटका मिला युवक का शव 

Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात गांव अठकोना में एक युवक का शव घर के बाहर पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिवार वालों के मुताबिक मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से युवक ने ऐसा किया होगा। रविवार सुबह गांव के लोग सोकर उठे तो गांव के 45 वर्षीय नोखेलाल का शव उसके घर के बाहर नीम के पेड़ पर लटकता मिला। लोगों ने मामले की जानकारी मृतक के भाई मिश्रीलाल को दी। इस दौरान मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ लग गई। मिश्रीलाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार को नोखेलाल का अपने एक परिवारी से कुछ विवाद हो गया था। परिवारी युवक ने पुलिस को जानकारी दी थी। शनिवार को पुलिस गांव गई लेकिन नोखेलाल नहीं मिल सका था। नोखेलाल के भाई मिश्रीलाल का कहना है कि उनके भाई की शादी नहीं हुई थी। नोखेलाल मानसिक रूप से परेशान रहता था और इसी कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed