फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man Kmahria Police arrived to find

कैमहरिया के युवक की तलाश में पहुंची पुलिस

Wed, 30 Dec 2015 08:55 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
The young man Kmahria Police arrived to find
शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप करने के आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस ने खुटार के गांव कैमहरिया में छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

कैमहरिया निवासी इसहाक का पुत्र आरिफ दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व उसने दिल्ली के मोहल्ला रघुवीरनगर की एक किशोरी से प्रेम संबंध बना लिए। आरिफ शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार करता रहा। इस दौरान वह लड़की को लेकर एक बार गांव कैमहरिया भी आया। बाद में आरिफ ने दूसरी लड़की से शादी कर ली।
विज्ञापन

दिल्ली की पीड़िता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी पाकर आरिफ दिल्ली से खिसक लिया। पुलिस काफी दिन तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बुधवार को दिल्ली पुलिस पीड़िता को साथ लेकर पुवायां पहुंची और गांव कैमहरिया के बारे में जानकारी कर आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मांगी। पुलिस ने मामला खुटार थाना क्षेत्र का बताते हुए दिल्ली पुलिस को खुटार भेज दिया। गांव कैमहरिया में छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी के बाहर होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेप की रिपोर्ट नहीं लिख रही पुवायां पुलिस
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 11 दिसंबर को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। रात आठ बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस पड़ा और पत्नी पर तमंचा तानकर शोर दुराचार किया। देर रात घर लौटने पर पत्नी ने उसे मामले की जानकारी दी।

12 दिसंबर को उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद वह शाहजहांपुर जाकर एएसपी से मिला। एएसपी ने पुवायां के कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर घटना सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए, लेकिन पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित का आरोप है दुराचार करने वाला उस पर राजीनामा लिखकर देने का दबाव बना रहा है और राजीनामा नहीं करने पर जान से माने की धमकी देता घूम रहा है। पीड़िता के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और आरोपी को जेल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed