{"_id":"5890cd404f1c1b313de81fbb","slug":"the-woman-went-to-the-toilet-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई महिला से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गई महिला से दुराचार की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह खेत पर शौच को गई महिला को एक युवक ने दबोचा लिया और ईख में ले जाकर दुराचार की कोशिश की। शोर सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौक कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की महिला मंगलवार सुबह खेत पर शौच करने गई थी। जब वह घर की और लौट रही थी तभी अमरूद के बाग की तरफ से मोहल्ला बाबूजई निवासी आसिफ आ गया। उसने महिला को पकड़ लिया और हाथ से मुंह दबाकर ईख में खींच ले गया। वहां उसने दुराचार की कोशिश की। तभी महिला ने शोर मचा दिया। आस-पास खेतों पर मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन