फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman picked up the chain Snecr , an escaped

महिला ने चेन स्नेचर को दबोचा, एक भागा

Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The woman picked up the chain Snecr , an escaped
महिला ने चेन स्नेचर को दबोचा, एक भागा
कोतवाली क्षेत्र में गर्रापुल पर सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शा पर सवार महिला की चेन खींच ली। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों की पीछे से बाइक पकड़ ली, जिससे बाइक सवार बदमाश जमीन पर गिर गए। महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके देखकर बाइक चला रहा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। चेन खींचने वाले बदमाशों को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह से बदमाश को बचाया। तलाशी लेने पर उसके पास से चेन बरामद हो गई। कोतवाली पुलिस पकड़े गए चेन स्नेचर से पूछताछ कर रही है। महिला के बेटे की तरफ से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। कोतवाली क्षेत्र में कच्चा कटरा के पास रविवार की सुबह सत्संग सुनने जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना को 24 घंटे भी नहीं पाए थे बदमाशों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। क्षेत्र के मोहल्ला महमंद गढ़ी निवासी प्रवेश रस्तोगी सराफा कारीगरी का काम करते हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी मंजू रस्तोगी के साथ रिक्शे से गर्रा नदी किनारे बने मंदिर जा रहे थे। रिक्शा रुकवाकर प्रवेश रस्तोगी उतरने ही वाले थे, तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मंजू के गले से सोने की चेन खींच ली। मंजू ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों की पीछे से बाइक पकड़ ली। झटका लगने से मंजू रिक्शे से गिर गई और बदमाशों की बाइक भी असंतुलित होकर गिर गई। मंजू और प्रवेश ने शोर मचा दिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन मौका देखकर एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में मंजू की दिलेरी की चर्चा होने लगी। कोतवाली गेट पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रवेश रस्तोगी के बेटे शंकुल रस्तोगी की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पकड़ा गया चेन स्नेचर क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा का बिजेंद्र कुमार है। कोतवाली प्रभारी एसएसआई वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करके और घटनाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है उसके दूसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed