फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The whole family beaten to resist

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर शोहदे ने अपने साथियों की मदद से लड़की के पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने रोजा थाने में शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी डॉ. मनोज कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी को गांव का गुलफाम आए दिन परेशान करता है। बृहस्पतिवार सुबह उसकी बेटी से गुलफाम ने फिर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर बौखलाए गुलफाम ने अपने साथियों की मदद से लड़की के घर हमला कर दिया और लाठी डंडे से पूरे परिवार को पीटा। हमलावरों के चले जाने के बाद पीड़ित लोग रिपोर्ट लिखाने को रोजा थाने गए। आरेप है कि प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई करने के बजाय टरका दिया। परेशान होकर पीड़ित पक्ष एसपी से मिला और इंसाफ की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने रिपोर्ट करने, घायलों का उपचार कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए हैं। कहीं तब जाकर आरोपी गुलफाम और उनके साथियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed