फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sun was in the courtship killing

प्रेम प्रसंग में हुई सूरज की हत्या

Sat, 02 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The sun was in the courtship killing
प्रेम प्रसंग में हुई सूरज की हत्या
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नौ दिन पहले हरदोई के सूरज की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। सूरज एक गांव में अपनी प्रेमिका के बुलाने पर गया था। बहन के कमरे में देखकर प्रेमिका के दो भाइयों ने सूरज को मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद शव फेंक दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसपी कार्यालय सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बीते 23 जून को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हरदोई रोड पर गांव ददुआपुर के पास सड़क किनारे 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव चादर से लिपटा हुआ झाड़ियों में मिला था। जिसके गले में गमछा कसा हुआ था। घटना के दूसरे दिन समाचार पत्रों में छपी खबर पढ़ने के बाद शव की शिनाख्त हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी संजय मिश्रा ने अपने 22 वर्षीय सूरज मिश्रा के रूप में की थी। संजय मिश्रा की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की बात सामने आई थी। इस मामले की विवेचना थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौहान ने शुरू की थी। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर सूरज की हत्या का खुलासा हुआ। 21 जून को सूरज अपने मौसेरे भाई शिवम के साथ थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव ऊधरनपुर मौसी के घर गया था। वहीं खाना खाने के बाद सो गया था। रात में करीब 1.20 बजे सूरज की प्रेमिका ने फोन करके उसे अपने घर बुला लिया। सूरज अपनी प्रेमिका के साथ उसके कमरे में था, तभी हुई आहट से लड़की के घर वाले जाग गए और उसका कमरा खुलवाया। बहन के साथ सूरज को देखकर लड़की के भाई नवीन दीक्षित और प्रवीण दीक्षित पुत्र कामता प्रसाद का खून खौल गया और सूरज की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद एक दिन तक शव को गांव में गन्ने के खेत में छुपाए रखा। दूसरे दिन दोनों भाइयों ने शव को बोलेरो में लादकर सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में फेंक दिया। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे हरदोई मोड़ के पास से नवीन और प्रवीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई बोलेरो और एक मोबाइल बरामद किया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बचपन की दोस्ती प्यार में बदल गई
गांव से सूरज का गांव हसनापुर करीब दो किलोमीटर दूर है। पूर्व माध्यमिक स्कूल में सूरज ने अपनी प्रेमिका के साथ पढ़ाई की थी। सूरज अपने पिता के साथ हरिद्वार में रहने लगा था, लेकिन अक्सर मौसी के घर गांव ऊधरनपुर आ जाता था। इसी बीच करीब एक साल पहले बचपन की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मौका पाकर अकेले में मिलने लगे। घटना के दिन भी सूरज अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed