फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The state will not gundaraj and Priwadwad: Keshav Maurya

प्रदेश में नहीं चलेगा गुंडाराज और परिवादवाद : केशव मौर्य

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
The state will not gundaraj and Priwadwad: Keshav Maurya
केशव प्रसाद मौयऱ
कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस के पक्ष में सोमवार को तीसरे पहर जैतीपुर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के गुंडे उन जमीनों को जल्द खाली कर दें जिन पर उन लोगों ने कब्जे किए वरना उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही उनके खिलाफ  ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटे जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया जायेगा। भाजपा की सरकार किसानों को बगैर ब्याज के लोन दिलाएगी और प्रदेश से गुंडागर्दी तथा भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। शहर शहर गांव गांव विकास की बात होगी। उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस को कैंसर की बीमारी बताते हुए जनता से आह्वान किया कि इस बीमारी को खत्म करना है तो इसको जड़ से मिटाना होगा। युवाओं की भर्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर भर्तियों की प्रक्रिया आसान होगी और युवाओ को इंटरव्यू नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने की कोशिश की है, लेकिन इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे और मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि यहां से भाजपा को जिता दें मैं आपका सिर कभी झुकने नहीं दूंगा। इसके साथ उन्होंने जनता से वादा लिया कि आपके भरोसे जा रहा हूं शर्त इतनी है कि मेरा भी सिर झुकने मत देना। अपने सात मिनट के संबोधन में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बोले कि अब जातिवाद, गुंडाराज, परिवारवाद नहीं चलेगा उत्तर प्रदेश में विकासवाद चलेगा। आखिर में उन्होंने जनता से वादा लिया कि कटरा विधान सभा से वीर विक्रम सिंह को जिता देना इसका कर्ज मैं ब्याज सहित चुकाऊंगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण राज, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सत्यभान सिंह भदौरिया, बाबूराम गुप्ता, पवन सिंह, दोदराम कुशवाह, अंशुल गुप्ता, सरोज शर्मा, जगदीश गंगवार, राम लड़ैते गंगवार, जगदीश जोशी, अनुज सैनी, अजीत सक्सेना, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed