फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The seventh day of the family members are picketing continued Jagendra

सातवें दिन भी जारी रहा जगेंद्र के परिवार वालों का धरना

Sat, 20 Jun 2015 09:37 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sat, 20 Jun 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
The seventh day of the family members are picketing continued Jagendra
पत्रकार जगेंद्र सिंह में दर्ज रिपोर्ट में आरोपी राममूर्ति सिंह वर्मा की बर्खास्तगी, हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने और पत्रकार के पुत्रों को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर परिवार के लोग सातवें दिन भी धरना-प्रदर्शन पर बैठे रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सहायता आदि की मांग को लेकर जगेंद्र सिंह का परिवार रविवार से घर के पास धरना प्रदर्शन पर बैठा है। शनिवार को सातवें दिन धरने पर परिवार के साथ भाजपा नेता रागिनी सिंह, देवेश गुप्ता, कांग्रेस नेता संतोष शर्मा कई कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। धरना स्थल पर जगेंद्र के पिता सुमेर सिंह, बहन लवली सिंह, पुत्र राहुल और राजन, पुत्री रचना सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम लालबहादुर, सीओ पुवायां उमेश शर्मा सहित तमाम पुलिसकर्मी और डॉक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महोली के पत्रकारों ने दिया समर्थन
खुटार। शनिवार को सीतापुर जनपद के कसबा महोली के तमाम पत्रकार खुटार पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। इस दौरान रवींद्र सक्सेना, शिवचंद्र त्रिवेदी, राजेश तिवारी, संजीव गुप्ता, भानुप्रताप, संजीव पांडेय, सलीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी की सीबीआई जांच की मांग
खुटार। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह तमाम पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और जगेंद्र के परिवार के लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ एके सिंह, शिवकुमार सिंह, नरेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। महासभा के लोग धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुए।

बरेली के पूर्व डीआईजी भी धरने में हुए शामिल
खुटार। बरेली के पूर्व डीआईजी (सेवानिवृत्त) गुरवचन लाल शनिवार को बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। गुरवचन लाल पुवायां विधानसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगेंद्र प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अभी तक सरकार की ओर से परिवार के लोगों को सहायता नहीं मिलने पर भी उन्होंने रोष जताया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य दलजीत सिंह, खेमकरन लाल, दिनेश भारती, रामरक्षपाल, सत्यपाल गुप्ता, शकील खां आदि मौजूद रहे।


बीके दीक्षित की नामजदगी को बताया गलत
पुवायां। वकीलों ने पत्रकार जगेंद्र की मौत के मामले में नामजद वकील ब्रह्मकुमार दीक्षित को निर्दोष बताते हए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला, ओमपाल यादव, मनोज पटेल, दिनेश मिश्रा, श्रीकृष्ण बाजपेयी, सुनील सिंह, केसी राजपूत, रामरेश सिंह, संजीव सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालबहादुर को देकर बताया कि जगेंद्र की मौत के मामले में सेंट्रल बार एसोशिएसन के सदस्य वकील ब्रह्मकुमार दीक्षित को गलत नामजद करा दिया गया है। निर्दोष अधिवक्ता को मुकदमे से निकाले जाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed