{"_id":"6af8cd598d3016f2690bafc9","slug":"ninth-grade-student-goes-missing-after-leaving-for-school-basti-news-c-207-1-bst1010-171760-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल के लिए निकला नौवीं का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल के लिए निकला नौवीं का छात्र लापता
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के महुवापार गांव निवासी नौवीं का 13 वर्षीय छात्र शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह विद्यालय पहुंचा ही नहीं था। उसकी साइकिल पड़ोसी गांव नारायणपुर मिश्र में खड़ी मिलने की जानकारी मिली। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।
महुवापार के लाल बहादुर सिंह दुबई में नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी और दो बेटे रहते हैं। बड़ा बेटा अयोध्या में पढ़ाई करता है, जबकि छोटा बेटा ऋषभ सिंह कस्बे के हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार सुबह ऋषभ साइकिल से स्कूल के लिए निकला था।
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि वह उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। आसपास के गांवों और रास्तों पर उसकी तलाश की गई। इसी दौरान उसकी साइकिल नारायणपुर मिश्र गांव में खड़ी होने की जानकारी मिली। शनिवार को भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। संवाद