फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The old revenge man was shot

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 01 Apr 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 01 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The old revenge man was shot
थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर में 33 वर्षीय युवक श्यामू शर्र्मा की मंगलवार रात पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा पड़ा था और कुछ दूरी पर श्यामू की बाइक खड़ी थी। मामले में थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कल्यानपुर बंथरा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाल सिंह उर्फ मुन्ना समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक बसपा नेता रामू शर्मा का छोटा भाई है।  
विज्ञापन

बसपा की मैथिल ब्राह्मण समाज भाईचारा कमेटी के पूर्व कोऑर्डीनेटर रामू के छोटे भाई श्यामू की बरेली मोड़ पर फुटवियर की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे श्यामू दुकान से पिता रघुनाथ शर्मा से यह कहकर बाइक लेकर निकले कि वह घर सब्जी देने जा रहे हैं। घर पर पत्नी सुनीता को सब्जी देने के बाद वह दुकान के लिए चले लेकिन फिर दुकान पर नहीं पहुंचे। सुनीता के मुताबिक जब आठ बजे श्यामू घर नहीं लौटे तो उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद था। रघुनाथ ने बताया कि श्यामू दुकान पर वापस नहीं आए। रात में परिवार वालों ने तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। सुबह शौच को खेत पर गए ग्रामीणों ने श्यामू का शव उजागर के खेत में पड़ा देखा। शव के पास ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी। गोली दाहिनी ओर कोख में लगी थी। मौके पर पहुंची कांट पुलिस ने डॉग स्कवायड और फील्ड यूनिट को भी बुला लिया। खोजी कुतिया लूसी शव को सूंघने के बाद सीधे श्यामू के घर तक गई। इससेपुलिस के अधिकारियों को मामला कुछ संदिग्ध लगा। उन्होंने घर वालों से पूछताछ भी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामू की तहरीर पर कांट पुलिस ने तिलहर क्षेत्र के गांव कल्यानपुर बंथरा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाल सिंह उर्फ मुन्ना और उसके चालक अंकित निवासी थाना कटघर मुरादाबाद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामू के मुताबिक मुन्ना ने पुरानी रंजिश में उनके भाई की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन


रंगदारी का विरोध करने की थी रंजिश
 बसपा नेता रामू के मुताबिक, उनकी हिस्ट्रीशीटर मुन्ना सिंह से रंजिश चल रही है। 11 नबंवर, 2013 को बरेली मोड़ के पास मुन्ना ने शराब के नशे में रामू की पिटाई कर दी। रामू के एक साथी से मुन्ना ने रंगदारी मांगी थी। इस मामले में रामू और उनके साथी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने मुन्ना को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बकौल रामू, तभी से मुन्ना रंजिश मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास मिली महिला की चप्पल
श्यामू के शव के पास किसी महिला की चप्पल भी मिली हैं। एक चप्पल की बद्धी टूटी हुई है। पुलिस के मुताबिक चप्पल की बद्धी ताजी टूटी है। इसके साथ शव के पास एक प्लास्टिक की थैली भी थी। इसमें बेसन के लड्डू की कुछ बूंदी मिली है।

सुनीता पति की मौत से हुई बेसुध
श्यामू की पत्नी सुनीता पति का शव मिलने की खबर सुनकर बेसुध हो गई। वह अपने बच्चों नेहा, काजल, अमित और जितिन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पति का शव देखकर बच्चों के साथ बिलख-बिलख कर रोने लगी। ग्रामीणों और परिवार वालों ने किसी तरह से सुनीता को शव के पास से हटाया। श्यामू अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई गेंदन, उनसे छोटे रामू, अवध और कृष्ण मुरारी हैं।


वादी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की गई है। उनकी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों के घर और रिश्तेदारियों में पुलिस टीम लगातार दबिशें से रही हैं।-विजय शंकर मिश्र, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed