{"_id":"5803d0324f1c1bd87529244d","slug":"the-neighbor-threw-acid-on-her-husband-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से संबंध का विरोध किया पड़ोसन ने तेजाब फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से संबंध का विरोध किया पड़ोसन ने तेजाब फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ पड़ोस की महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पत्नी आपा खो बैठी। उसने शोर मचाया तो पड़ोसन ने अपने परिवार के साथ उसकी पिटाई कर दी। महिला पर तेजाब भी फेंका गया जो उसके पेट और कमर के हिस्से पर गिरा। झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर की गई है। पुलिस ने महिला की ओर से उसके पति और पड़ोसन समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर की है। तेजाब से झुलसकर गंभीर रूप से झुलसी शांति देवी ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसके पति जगदीश के पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध हैं। पड़ोसन के परिवारवाले भी इस बात को जानते हैं। शनिवार रात उसने अपने पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने विरोध किया तो पड़ोसन ने अपने पति तथा पुत्र के साथ उसकी पिटाई कर दी। पड़ोसन ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका पति भी पड़ोसन के ही पक्ष में बोल रहा था। थाने आने पर पुलिस ने तेजाब से झुलसी शांति देवी की तहरीर पर पति जगदीश, पड़ोसन और उसके पति तथा पुत्र के विरुद्ध धारा 323 व 324 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि महिला के कमर आदि हिस्से पर झुलसने के निशान हैं। महिला के बताए मुताबिक वह भी इसे तेजाब मानकर जांच कर रहे हैं। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट का भी इंतजार है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन