फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The forensic team collected evidence from the house Jagendra

फोरेंसिक टीम ने जगेंद्र के घर से जुटाए साक्ष्य

Wed, 10 Jun 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
The forensic team collected evidence from the house Jagendra
बरेली और मुरादाबाद की फोरेंसिकटीम ने शाहजहांपुर की फील्ड यूनिट के साथ बुधवार को जगेंद्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान से साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच करके दरवाजे की कुंडी और हैंडिल से फिंगर प्रिंट, जले हुए कपड़ों के नमूने लिए। फोटोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन

लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. श्याम बिहारी बुधवार को घटनास्थल की जांच करने के लिए खुद पहुंचने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। उन्होंने बरेली जोन के वैज्ञानिक अधिकारी अरुण शर्मा और मुरादाबाद टीम को जांच के निर्देश दिए थे। करीब सवा पांच बजे सदर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम जगेंद्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। सदर पुलिस ने जगेंद्र के मकान के दरवाजे में लगा ताला खोला। इससे पहले अरुण शर्मा ने मकान की दीवार पर बने जूतों के निशान के नमूने और प्रिंट लिए। फोटोग्राफी भी करवाई। इसके बाद वह टीम के साथ मकान के अंदर गए। घर में मौजूद जले कपड़ों के नमूने लिए गए। इसके साथ ही मकान के अंदर फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की। जांच टीम ने सीड़ी लगाकर छत का भी मुआयना किया। दीवार पर लगी फूलों की टूटी बेल की फोटोग्राफी करवाई। करीब एक घंटे तक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से लिए गए नमूनों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के निदेशक डॉ. श्याम बिहारी के निर्देश पर हमारी टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी, बरेली जोन

पुलिस ने घटना वाले दिन ही लिखा था जगेंद्र पर मुकदमा
शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस की दबिश के दौरान जगेंद्र के झुलसने के बाद कोतवाल ने उसी दिन जगेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना थाना सदर बाजार भेज दी थी।

कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले और अपहरण के प्रयास के मामले में जगेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए एक जून की दोपहर दबिश दी थी। पुलिस दबिश के दौरान जगेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए थे। जगेंद्र ने कोतवाल श्रीप्रकाश राय पर मंत्री के कहने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया था, जबकि कोतवाल श्रीप्रकाश का कहना था कि जगेंद्र ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद आग लगाई थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जगेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आनन-फानन में जगेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की तफ्तीश थाना सदर बाजार पुलिस कर रही थी। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के बयान भी लिए थे, लेकिन अब इसकी विवेचना बरेली क्राइम ब्रांच के पास पहुंच गई है। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि जगेंद्र के खिलाफ धारा 309 का मुकदमा दर्ज हुआ था और घटना की विवेचना सदर थाना पुलिस को सौंप दी गई थी। अब इस मामले की विवेचना बरेली क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed