फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The firing of the dominant minor controversy

मामूली विवाद में दबंग ने की फायरिंग

Sun, 22 Nov 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 22 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The firing of the dominant minor controversy
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई पेशावरी में रविवार की सुबह मामूली विवाद में दबंगों ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले एजाज डेयरी संचालक है। दिन में करीब दस बजे एजाज अपनी डेयरी से भैंस निकाल रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक की बाइक से भैंस से टकरा गई। इससे नाराज बाइक मालिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एजाज के विरोध करने पर बाइक मालिक ने अपने साथियों को बुला लिया और झगड़ा करने लगा। इसी बीच एजाज के पक्ष के लोग भी इकट्ठे हो गए। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी। अचानक  हुई फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। एजाज पक्ष के लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक से तमंचा छीन लिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। एजाज ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed