{"_id":"5882113e4f1c1bd810efe1f0","slug":"the-elderly-man-was-killed-in-a-botched-liquor-puwayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जिगनिया मुजप्ता में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ को शराब पिलाने वाले गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मृतक की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जिगनिया मुजप्ता की अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने पति 50 वर्षीय जसवंत के साथ घर के बाहर अलाव पर ताप रही थी। इसी दौरान गांव का ही मुनेंद्र वहां आया और उसके पति पर शराब पीने के लिए दबाव बनाने लगा। पति के मना करने पर मुनेंद्र अपने घर गया और एक गिलास में कच्ची शराब ले आया। शराब पीने के आधे घंटे बाद जसवंत बेहोश होकर गिर पड़े और रात साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। जसवंत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। अनीता ने पति की मौत कच्ची शराब पीने से होने की बात कहते हुए मुनेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जसवंत की मौत के बाद से मुनेंद्र फरार है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अनीता की तहरीर पर मुनेंद्र कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कई घरों में बिकती है कच्ची शराब
गांव जिगनिया मुजप्ता के कई घरों में कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। गांव के लोगों ने बताया कि इस संबंध में शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
कई घरों में बिकती है कच्ची शराब
गांव जिगनिया मुजप्ता के कई घरों में कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। गांव के लोगों ने बताया कि इस संबंध में शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन