फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The elderly former head of the hectic pills dead

बुजुर्ग पूर्व प्रधान की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या

Wed, 06 May 2015 11:34 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Wed, 06 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The elderly former head of the hectic pills dead
क्षेत्र की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर ढाई के पूर्व प्रधान 65 वर्षीय द्वारिका सिंह यादव को बुधवार दिन के चार बजे ढाई गांव मे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने भरे बाजार तीन युवकों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे मृतक की लाइसेंसी रायफल भी ले गये। हत्या के चार घंटे बाद तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण मृतक के परिवार वालों में रोष है। पुलिस ने परिवार को समझाकर शव अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर ढाई के मजरा चक निवासी द्वारिका सिंह यादव का एक मकान ढाई गांव में भी है। सुबह ढाई गांव आए द्वारिका सिंह शाम करीब चार बजे बाइक से घर गांव चक जाने के लिए निकले थे। ढाईगांव में ही बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक के सामने पहले से घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने पहले तमंचे से उनको दो गोली मारीं। इससे वह बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने उनकी ही रायफल उठाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए पूरी मैग्जीन उनके सिर पर खाली कर दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारे आराम से तमंचा और रायफल लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए जलालाबाद रोड की तरफ भाग गए। घटना के समय बैंक ड्यूटी पर दो पुलिसकर्मियों के अलावा तमाम दुकानदार और ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हमलावरों को रोकने-टोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। कुछ लोगों का कहना है कि हत्या में तीन युवक ही शामिल थे लेकिन उनकी निगरानी में कई लोग इधर-उधर दुकानों पर बैठे हुए थे। हत्या के बाद सभी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई हत्या केे बाद सैकड़ों लोगों का मजमा लग गया। मृतक के परिवार के लोग भी गांव चक से मौके पर आ गए। पुलिस घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार वाले पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित हो गए। भीड़ ने करीब चार घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया।


चुनावी रंजिश तो
नहीं हत्या की वजह
गांव पृथ्वीपुर निवासी कश्मीर सिंह यादव की 25 अक्टूबर 2012 को सहकारिता चुनाव के दौरान हो हत्या गई थी। इसमें कश्मीर के भाई आमोद कुमार यादव उर्फ पिक्की बाबू ने द्वारिका सिंह यादव, उनके बेटे सत्येंद्र सिंह और भाई वीरपाल सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले मे द्वारिका और वीरपाल जमानत पर छूट गए,जबकि सत्येंद्र अभी भी जेल में है। द्वारिका सिंह की हत्या को कश्मीर की हत्या के बदले के रूप में देखा जा रह है।



एक बार खुद, दूसरी
बार पुत्रवधु रही प्रधान
मिर्जापुर। वर्ष 1998 में ग्राम प्रधान सुंदरलाल वर्मा के आकस्मिक निधन के बाद हुए उपचुनाव में द्वारिका सिंह पहली बार प्रधान बने थे। वर्ष 2000 में पंचायत के सामान्य चुनाव में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने के बाद द्वारिका सिंह ने अपनी पुत्रवधू मिथलेश को चुनाव लड़वाया था। इसमें वह विजयी रहीं। वर्ष 2005 के चुनाव में द्वारिका, की कश्मीर से कड़ी टक्कर हुई थी, इसमें बिरादरी का वोट बंट जाने के कारण तीसरे प्रत्याशी रामप्रकाश वर्मा जीत गए थे। वर्ष 2010 के चुनाव में सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। इसमें कश्मीर ने अपने गांव के रामनाथ को लड़ाया था, जबकि द्वारिका ने दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा। चुनाव में कश्मीर समर्थित रामनाथ की जीत हुई थी। पंचायत और सहकरिता चुनाव में द्वारिका और कश्मीर सिंह का मुकबला होता था। इसी चुनावी रंजिश में कश्मीर सिंह की भी हत्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed