फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The descendants of revolutionaries will fast unto death

क्रांतिकारियों के वंशज करेंगे आमरण अनशन

Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The descendants of revolutionaries will fast unto death
शहीदों की नगरी में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल का घर राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए क्रांतिकारियों के वंशजों ने शनिवार को हुंकार भरी। वंशजों ने अमर शहीद पूर्वजों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके प्रदर्शन भी किया। उन लोगों ने ज्ञापन में दी गई मांगों को पूरा करने के लिए 22 अक्तूबर तक का समय दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तय समय में ऐसा नहीं हुआ तो हजारों युवाओं के साथ आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के घर को स्मारक घोषित कराने के लिए शहीद क्रांतिकारियों के वंशज शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में इकट्ठे हुए। क्रांतिकारियों के वंशजों ने बिस्मिल जी के मकान को स्मारक घोषित कराने सहित विभिन्न मांगों को पूरा कराने का संकल्प लेकर टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के साथ क्रांतिकारियों के वंशज वहां से जुलूस की शक्ल में देशभक्ति से प्रेरित नारों को लगाते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां पर भी प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया और उनकी मांगे पूरी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रांतिकारी वंशजों के साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष अशित पाठक, आशुतोष शुक्ला, आशीष शुक्ला, आलोक, आनंद पांडेय, सुभाष त्रिवेदी, परशुराम, मनोज, अक्षम अवस्थी, उमेश, रानू शर्मा आदि शामिल रहे।


वंशजों ने सुनाईं क्रांतिकारियों की वीरगाथा
अमर शहीद क्रांतिकारियों के वंशजों ने अपने पूर्वजों की वीरगाथा के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर अमर शहीद बिस्मिल परिवार से विजेंद्र पाल सिंह तोमर, तात्या टोपे के सुभाष टोपे, चंद्रशेखकर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद, वीरांगना अवंतीबाई की वंशज राजकुमारी कुमस मेहदिल, आजाद हिंद फौज के नायक फूलसिंह के बेटे डीपी राघव, दुर्गा सिंह गहलौत के वंशज विजय सिसौदिया, भगत सिंह आजाद के साथ काला पानी की सजा पाने वाले महावीर सिंह के प्रपौत्र असीम राठौड़, अशफाक उल्ला खां के वंशज अशफाक उल्ला खां आदि ने विचार व्यक्त किए।

क्रांतिकारियों के वंशजों ने रखी ये मांगे
बिस्मिल का घर कब्जा मुक्त कराकर राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित कराया जाए।
शहीद ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की स्मृतियों को सहेज कर रखा जाए।
भगत सिंह आजाद की प्रतिमा निगोही के हमजापुर चौराहा पर स्थापित कराया जाए।
शहीदों की इस नगरी को पर्यटन स्थल घोषित कराया जाए, जिससे बाहर के लोगों को शहीदों के बारे में जानकारी हो सके।
निगोही में शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने वालों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed