फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the young man fell from the train

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2015 10:26 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 21 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell from the train
 रामपुर स्थित फैक्ट्री में कार्य करने जा रहे एक युवक की मीरानपुर कटरा के पास अप लाइन की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तिलहर कोतवाली क्षेत्र की गुरगवां कालोनी के रामसरन श्रीवास्तव का इकलौता बेटा विपिन श्रीवास्तव रामपुर जिले में स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। शनिवार को वह रामुपर जाने के लिए घर से निकलकर ट्रेन से रवाना हुआ। रात में किसी वक्त वह मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पूर्व केबिन के पास वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन के पास शव मिलने की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी जीआरपी थाने को सुबह सवा पांच बजे मेमो भेजकर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के पास मिले शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों को देखकर मामले की सूचना युवक के घरवालों को दी। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन पर पहुंचे रामसरन इकलौता वारिस खोने की वजह से बार-बार रोने लगते थे। विपिन की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। घर में भी कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed