फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Murder of pregnant woman: Raids conducted in search of a second contract killer

गर्भवती महिला हत्याकांड : दूसरे सुपारी किलर की तलाश में छापा

Thu, 29 Oct 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Murder of pregnant woman: Raids conducted in search of a second contract killer
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 अक्तूबर की रात गर्भवती महिला की हत्या के मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। मंगलवार रात गोरखपुर जिले में तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मोबाइल पर संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में स्टाफ नर्स पूर्णिमा के आवास पर सो रही उसकी भाभी गुड़िया की 24 अक्तूबर की रात गला दबाकर और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार, पूर्णिमा ने अपनी भाभी की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके लिए उसने अपने जेवर भी रखे थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर अवस्थी चौराहे के समीप मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी रामअशीष यादव को गिरफ्तार किया था। वह सुपारी की बकाया रकम लेने जा रहा था। इस दौरान दूसरा आरोपी नरेश यादव फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, रामअशीष वर्ष 2003 में भी एक महिला की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। नरेश अक्सर उसके साथ घूमता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। घटना का खुलासा होने के बाद गोरखपुर जिले के छपरा गांव में भी इस हत्याकांड की चर्चा रही।
सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed