{"_id":"579f8a0b4f1c1b95302b8ff9","slug":"the-death-of-a-young-man-from-the-car-overturns-in-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में पलटने से एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में पलटने से एक युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर से गोला के शिव मंदिर जा रहे सात लोग कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों से एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी रामशंकर अपने 11 वर्षीय पुत्र कुलदीप, पास के ही रहने वाले नोकिल खां, विजेंद्र कुमार, कृष्णप्रताप, गांव जमुका निवासी मुरारी लाल के साथ गोला के शिव मंदिर जा रहे थे। कार को हथौड़ा बुजुर्ग का इम्त्यिाज खां चला रहा था। इस दौरान गोला रोड पर कोचर फार्म के पास कार का पहिया एक गड्ढे में चला गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। कार में सवार सभी लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया और रामशंकर, कुलदीप, नोकिल की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी घायल
मकसूदापुर/बंडा। क्षेत्र के गांव सड़िया निवासी श्री कृष्ण सोमवार की सुबह अपने घर में बैठे थे। इस दौरान कच्चा मकान की दीवारें गिर गई। इससे वह उसके नीचे दबकर मामूली रूप से घायल हो गए। मकान गिरने से उनका घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित से तहसील प्रशासन से सहायता दिलाने की मांग की है।