{"_id":"58cad9aa4f1c1b741132d08a","slug":"the-body-of-the-young-man-was-hanged-from-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्याकर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्याकर शव पेड़ से लटकाया
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बाराकलां में बुधवार रात एक युवक की हत्याकर लाश पेड़ से लटका दी गई। पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को जमीन की रंजिश में वारदात किए जाने का शक है।
बाराकलां निवासी नरेश का बीस वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र बुधवार रात आठ बजे घर से खेत पर इंजन देखने जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक पुष्पेंद्र वापस नहीं आया तो घरवालों को चिंता हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने घर आकर सूचना दी कि पुष्पेंद्र का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका है। इस पर घरवाले तुरंत मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर एसओ धर्मेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाश को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुष्पेंद्र के पिता नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही हरपाल और उसके चार बेटों राजीव, उदयपाल, रक्षपाल तथा उदयभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके चार पुत्रों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कलान