{"_id":"8533094a5c929ec10af1f4c9d9489d4a","slug":"the-accident-was-due-to-overtake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने की वजह से हुआ था हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक करने की वजह से हुआ था हादसा
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस की गाड़ी के ओवरटेक करने की वजह से हादसा हुआ था। साथ ही टवेरा गाड़ी भी तेजी से आ रही थी, इससे चालक उसे कंट्रोल नहीं कर सका। इस हादसे में छह पुलिसकर्मी और सात बंदी घायल हो गए।
शुक्र है कि आग नहीं लगी
बलेली के सामने स्थित वृद्घा सेवा आश्रम के सामने दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई। इससे तेज आवाज होने के साथ ही वाहनों से चिंगारी भी निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेज चिंगारी को देखकर लगा कि वाहनों में आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि वाहनों में आग नहीं लगी।
बरेली के आरआई ने तय नहीं किया था रूट
बरेली के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) ओमपाल सिंह ने बंदियों को भेजने का रूट तय नहीं किया था। मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह चंद दिनों पहले ही आए हैं। कहा कि रूट के बारे में खास जानकारी नहीं है। इस वजह से सड़क मार्ग से जाने की बात कह दी थी। कहा कि नेशनल हाईवे होकर जाना है या बाया बीसलपुर होकर, इस संबंध में कुछ भी नहीं स्पष्ट नहीं किया था।
विज्ञापन
बंदियों को किया कोर्ट में पेश
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बंदियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए पहुंचे बंदियों की हालत सही देखकर एसडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने बंदियों को कोर्ट में पेश कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन लोगों को संबंधित कोर्ट में पेश किया गया।
बंदियों में कांट के छोटे भैंसटा का 16 वर्षीय मायाराम पुत्र सिकदार, अल्हांगज थाना के गांव ततिहारी का 17 वर्षीय अरविंद पुत्र मचले सिंह, सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव शहबाजनगर का 17 वर्षीय शिवकुमार पुत्र श्रीपाल, खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया नवाजपुर का 16 वर्षीय आदिल खां पुत्र आरिफ, जलालाबाद कोतवाली के बारापत्थर का 17 वर्षीय राहुल चतुर्वेदी पुत्र ओमप्रकाश और कांट थाना के गांवा विक्रमपुर का 12 वर्षीय राहुल पुत्र मुन्नालाल और 27 वर्षीय शिवरतन पुत्र रामपाल हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार जैसे विभिन्न मामलों में मुकदमे की तारीख पर लाए गए थे।