फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tempo driver to Lutero woman arrested

टेंपो चालक लुटेरो को महिला ने दबोचा

Sun, 31 Jan 2016 12:43 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 31 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले फर्रुखाबाद के शमशाबाद निवासी गीता को उस वक्त लूट लिया गया था जब वह रोडवेज से टेंपो में बैठकर अपनी बहन के घर करबला मोहल्ला जा रही थी। टेंपो चालक गीता को लोधीपुर के पास ले गया और उससे छह हजार रुपये लूटने के बाद धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर टेंपो चालक ने अपने चार साथियों को बुला लिया। इससे डरी सहमी गीता उस वक्त चुपचाप चली गई। शनिवार को उसने टेंपो चालक को देखकर पहचान लिया और पकड़कर थाना सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

यह घटना सदर बाजार क्षेत्र में करीब दो सप्ताह पहले हुई थी। उस रात करीब दस बजे गीता रोडवेज पर बस से उतरने के बाद सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला करबला अपनी बहन गुड्डी के घर जाने के लिए टेंपो में बैठ गई। टेंपो चालक अंधेरे का नाजायज फायदा उठाकर अंटा चौराहे के बजाय गीता को लोधीपुर पुल के पास ले गया। जहां उसने गीता से छह हजार रुपये लूट लिए अैर टेंपो से नीचे धक्का दे दिया था। शनिवार को गीता अपनी बहन के घर से रोडवेज जाने के लिए टेंपो में सवार हुई। गीता ने टेंपो चालक को देखकर पहचान लिया। उसने रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचकर टेंपो चालक को दबोच लिया। उनके बीच खींचतान होती देखकर तमाम लोग इकट्ठे हो गए। इससे मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और टेंपो समेत थाने ले गई। देर शाम तक पुलिस मामले की छानबीन करती रही।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed