{"_id":"b3d0287d35ae7c12b274507b456d22a2","slug":"tempo-driver-a-quarter-million-stolen-from-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक के घर से ढाई लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक के घर से ढाई लाख की चोरी
शाहजहांपुर/रौसरकोठी।
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में चोरी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार की रात क्षेत्र के मोहल्ला विजयपुर रेती निवासी टेंपो चालक संजीव मिश्रा के घर से चोरों ने करीब दो लाख के जेवर और 35 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित थाने के कई चक्कर लगा चुका है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
संजीव के मुताबिक शनिवार की रात वह अपनी पत्नी मोनी और तीन बच्चों के साथ छत पर लेटा हुआ था। रात करीब तीन बजे उसका 11 वर्षीय बेटा रोया तो वह पत्नी मोनी के साथ मकान में नीचे आया। मकान में कमरे के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखे दो बक्सों का ताला तोड़कर चोर 35 हजार रुपये नगद और तीन सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी पायल और कई कीमती साड़ियां चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाने तहरीर देने पहुंचे संजीव को पुलिस ने उल्टा फांसने की धमकी दे रही है। पीड़ित कई बार थाने के चक्कर लगा चुका है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। संजीव के मुताबिक सोमवार को वह एसपी से मिलकर चोरी की रिपोर्ट लिखाने की मांग करेगा।
मकान बनवाने के लिए गांव से लाया था जेवर
सर्वेश ने बताया कि उसका गांव में मकान बन रहा है। मकान बनवाने के लिए शुक्रवार को सर्वेश अपने बड़े भाई सुभाष और कल्लू सहित अपने जेवर गांव से गिरवीं रखने के लिए शहर लाया था। सर्वेश ने 35 हजार मकान बनवाने के लिए रुपये ब्याज पर लिए थे।
विज्ञापन
आरसी मिशन क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाएं
14 जनू - आरसी मिशन क्षेत्र नई बस्ती रेती मोहल्ला में पारूतोष के बंद घर से सवा लाख की चोरी और क्षेत्र के गांव में बीमा एजेंट के घर करीब तीन लाख की चोरी।
18 जून- मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में शिक्षिका वंदना के घर से लाखों की चोरी।
मिर्जापुर में बीएसएफ, रोडवेज चालक के यहां लाखों की चोरी
मिर्जापुर। कस्बे में शनिवार की रात चोरों ने शिलांग में तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबिल और रोडवेज के संविदा चालक के मकानों को अपना निशाना बनाया। दोनों मकानों में दीवार फांदकर घुसे चोर 18 हजार रुपये समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। चोरी की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह खुले पड़े दरवाजे और टूटे पड़े कमरों के ताले देखकर हुई। दोनों घटनाओं की तहरीर थाने पर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कस्बे के निवासी शिवकुमार पांडेय बीएसएफ में हेड कांस्टेबिल हैं। उनकी तैनाती इस मेघालय प्रांत के शिलांग शहर में है। वे 15 जून को छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की रात पांडेय ने घर के निचले हिस्से के कमरों में ताले डालकर परिवार सहित मकान की तीसरी मंजिल पर सोने चले गए। सुबह जब सोकर उठे तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखकर अवाक रह गए। अंदर कमरों में जाकर देखा, तो कमरों के दरवाजों के कुंडे टूटे हुए ताले अलग पड़े थे। गृहस्वामी ने बताया कि सेफ में रखे आठ हजार रुपये के अलावा चोर चार तोला सोने का नेकलेश, सोने के चार कंगन, सोने की चेन, सोने की झुमकी, सोने के कुंडल, सोने का मंगलसूत्र और चांदी के आभूषण उठा कर ले गए।
इसी रात पड़ोस में रहने वालेे रोडवेज में संविदा चालक इकबाल के घर में भी चोर दीवार फांदकर घुस गए। इकबाल के पिता निसार नेे बताया कि इकबाल ड्यूटी पर गया था। इकबाल की पत्नी इदरीशा बच्चों को लेकर छत पर सो रही थी। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बड़े संदूक में छोटा टीन का संदूक रखा था। इसे चोर उठा ले गए। संदूक में 10 हजार रुपये और सोनेे के झाले, चांदी की दो जोड़ी पाजेब और दस्तबंद रखे थे। इसे चोरों ने निकालकर संदूक समीप के ख्ेात में फेंक गये। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। थानाध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र मौका मुआयना भी करने आए थे। एसओ ने तीन दिन के अंदर दोनों घटनाओं का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गया माल बरामद करने का आश्वासन दिया है।