{"_id":"56fd6f7c4f1c1bcc48f00105","slug":"teenager-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की गोली मारकर हत्या
Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की गोली मारकर हत्या
Link Copied
थाना सदर बाजार के मोहल्ला कटियाटोला में किराए पर रहने वाली किशोरी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है और पुलिस भी उसी लाइन पर काम कर रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर ही इशारा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के सिर में पीछे से कुछ दूरी पर गोली मारी गई है। उसका भेजा स्टोर की दीवारों से लेकर छत तक फैल गया है। जाहिर है पीछे तमंचा लगाकर आत्महत्या समझ में आने वाली बात नहीं है। सबसे बड़ी बात कि तमंचा कहीं मिला ही नहीं और लड़की के बैग में चार जिंदा कारतूस बरामद बताए गए हैं, जो बाद में भी रखे जा सकते हैं। मौके से चला खोखा बरामद हुआ है।निगोही के गांव बरैंचा निवासी काश्तकार रामानंद तिवारी का बड़ा बेटा आकाश तिवारी एसएस कॉलेज से लॉ कर रहा है। उससे छोटी बहन पूर्ति तिवारी आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उससे छोटी 17 वर्षीय प्रीती आर्य महिला इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। सबसे छोटा भाई अभिषेक होली एंजिल इंटर कॉलेज में कक्षा पांचवीं का छात्र है। ये सभी कटियाटोला में नंदकिशोर खंडेलवाल के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को आकाश पूर्ति और प्रीती को छोड़कर गांव चला गया था। सुबह पूर्ति का पेपर था, जबकि प्रीती का परीक्षाफल मिलना था। प्रीती मोहल्ले की अपनी सहेली प्रियांशी के साथ रिजल्ट लेने कॉलेज गई थी। रिजल्ट में प्रीती अंग्रेजी और हिंदी में फेल हो गई थी। उसने अपना परीक्षाफल प्रियांशी को देते हुए कहा कि नंबरों के बारे में उसके माता-पिता को नहीं बताए। फिर वह अकेली घर चली आई। करीब आधा घंटा बाद प्रियांशी परीक्षाफल देने के लिए प्रीती के घर पहुंची तो उसेे कमरे के अंदर स्टोर में प्रीती मृत मिली। उसके आसपास खून फैला था। प्रियांशी ने मकान के सामने वाले दुकानदार बृजेश कुमार को मामला बताया। इसी बीच प्रीती के मकान के पड़ोस में रहने वाले वार्ड सदस्य राम खिलावन मिश्रा अपनी स्कूटी से आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना सदर बाजार और प्रीती के घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा और इंस्पेक्टर केेके वर्मा ने मौका-मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। इसी बीच छात्रा के पिता परिवार के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।