{"_id":"570157824f1c1b8413c81453","slug":"teenager-hostage-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक दुराचार
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर घुमाने के बहाने एक युवक किशोरी को शाहजहांपुर ले गया और दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर दुराचार किया। पुलिस ने मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राहुल उसे 31 मार्च को अपनी बाइक से मंदिर घुमाने के बहाने गांव से ले गया था। राहुल उसे शाहजहांपुर की आरे ले जाने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर राहुल ने शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया और दिन भर इधर उधर घुमाने के बाद शाहजहांपुर में एक मकान के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। उसे बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ दुराचार किया गया। शनिवार को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया। रविवार को किशोरी अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन