फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Taylor died by hanging

टेलर ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानूजई में शुक्रवार दोपहर बाद एक युवक नेे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया। मोहल्ला मानूजई निवासी 42 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र श्यामलाल सिलाई का काम करके तीन बच्चों काजल, चारू, रजत और पत्नी रोली का पालन-पोषण करता था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद वह कमरे के अंदर गया और उसने अंदर से कुंडी लगाकर दरवाजा बंद कर लिया। फिर उसने गमछे से गले में फंदा कसा और कुंडे के सहारे फांसी पर लटक गया। कुछ देर बाद परिवारीजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर घरवालों ने कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। शाम लगभग 4.30 बजे सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे की कुंडी तुड़वाई तो शव लटका मिला। शव को बाहर निकलवाया गया। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए शव उन्हें बिना पोस्टमार्टम के सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed