फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tantric action Sumit Was lowered to death

तांत्रिक क्रिया में सुमित को उतारा गया मौत के घाट

Sun, 25 Oct 2015 11:17 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
 Tantric action Sumit Was lowered to death
गल्ला व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता के 12 वर्षीय बेटे सुमित को तांत्रिक क्रिया में मौत के घाट उतारा गया था। उनके घर में रहने वाले किराएदार ने अपनी पत्नी और पड़ोस के युवक की मदद से सुमित की हत्या करके शव फेंक दिया था। किराएदार की पत्नी ने औलाद की चाहत में तांत्रिक क्रिया में सुमित की हत्या करने की बात कबूल की है, लेकिन पचदेवरा पुलिस गिरफ्तारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला दखिनौआ निवासी चंद्र प्रकाश गल्ला व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार की शाम उनका बेटा सुमित घर से मेला देखने के लिए निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी और शाम को हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में लावारिस मिले शव की शिनाख्त सुमित के रूप हुई। मृतक के अंडकोष बाहर निकले हुए थे और जीभ कटी हुई थी एवं शरीर पर ब्लेड से कट वाले कई निशान थे। पचदेवरा थाना में ही चंद्र प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है और उन्होंने मूल तौर पर हरदोई निवासी अपने किराएदार पति - पत्नी पर हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि किराएदार तंत्र विद्या करता है और उसी क्रम में वह इनके बेटे को गंगा नहलाने के बहाने ले गया था। शुक्रवार की रात सुमित के परिवार वालों ने दफनाए शव को निकालकर थाने के सामने जाम लगा दिया था। देर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद रात करीब 11.30 बजे शव को उठाकर दफना दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक देर रात ही पुलिस ने किराएदार हरिविलास की पत्नी उर्मिला और उनके पड़ोसी सोनू को हिरासत में ले लिया था। उर्मिला ने पुलिस को बताया कि उसके औलाद नहीं हो रही थी। उसकी चाहत में उन्होंने सुमित को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हरविलास की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed