{"_id":"6b0352ef0e7e737601004ae3","slug":"two-accused-of-snatching-a-womans-purse-arrested-within-24-hours-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164428-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला से पर्स छीनने के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला से पर्स छीनने के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। बस स्टैंड के पास महिला से पर्स छीनने के मामले में शाहाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया आईफोन, पर्स और अन्य सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि मोहड़ी, जिला अंबाला निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 21 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह शाहाबाद बस स्टैंड से बाजार की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में आईफोन, आठ हजार रुपये और अन्य सामान था। शिकायत पर थाना शाहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पुलिस चौकी शहर शाहाबाद को सौंपी गई। पुलिस टीम ने 22 नवंबर को इमरार उर्फ मुन्शी और राजा निवासी शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।