फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Switch off the mobile to ransom seekers

फिरौती मांगने वालों ने मोबाइल किया स्विच ऑफ

Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव दिलावरपुर भटकल से अपहृत छात्र का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जिस मोबाइल नंबर से छात्र के पिता को कॉल करके  30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, वह अब स्विच ऑफ है। इस वजह से सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर ट्रेस नहीं कर पा रही है। छात्र के घरवाले अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को उठाया गया था, उनसे अपहृत छात्र राजबाबू के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन जिस मोबाइल नंबर से फिरौती मांगे जाने की बात कह रहे हैं, उसे ट्रेस किया जा रहा है। मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही हैै। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार दोपहर दिलावरपुर भटकल निवासी छात्र राजबाबू साइकिल से गेहूं पिसाने चक्की पर गया था। वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। उसी दिन रात में 10.30 बजे मोबाइल से छात्र के पिता प्रदीप से 30 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहृत की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed