{"_id":"586911994f1c1b741aeef683","slug":"switch-off-the-mobile-to-ransom-seekers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मांगने वालों ने मोबाइल किया स्विच ऑफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती मांगने वालों ने मोबाइल किया स्विच ऑफ
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव दिलावरपुर भटकल से अपहृत छात्र का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जिस मोबाइल नंबर से छात्र के पिता को कॉल करके 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, वह अब स्विच ऑफ है। इस वजह से सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर ट्रेस नहीं कर पा रही है। छात्र के घरवाले अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को उठाया गया था, उनसे अपहृत छात्र राजबाबू के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन जिस मोबाइल नंबर से फिरौती मांगे जाने की बात कह रहे हैं, उसे ट्रेस किया जा रहा है। मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही हैै। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार दोपहर दिलावरपुर भटकल निवासी छात्र राजबाबू साइकिल से गेहूं पिसाने चक्की पर गया था। वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। उसी दिन रात में 10.30 बजे मोबाइल से छात्र के पिता प्रदीप से 30 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहृत की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन