फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspense over the corpse of a young woman from canal

नहर से मिली युवती की लाश पर सस्पेंस

Thu, 28 Jan 2016 12:46 AM IST
Suspense over the corpse of a young woman from canal
Suspense over the corpse of a young woman from canal Updated Thu, 28 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

गत शुक्रवार को बिसरात मोहल्ला निवासी युवती के अपने सहेली संग सदर बाजार से अचानक गायब होने के प्रकरण में बुधवार तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। गजरौला के पास धनौरा में नहर से गोताखोरों ने एक युवती की लाश बरामद की है, जिसके सिर पर बाल नहीं है। लाश कुछ पुरानी लग रही है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते सहेलियों के पारिवारिक सदस्यों को लेकर एक महिला एसआई की अगुवाई मेें पुलिस टीम शिनाख्त करने को रवाना हो गई है।

विज्ञापन

मंगलवार से धनौरा के नहर में जारी गोताखोरों के तलाशी अभियान में बुधवार दोपहर एक युवती की लाश जाल में फंसी हुई हालत में मिली, जिसे गायब सहेलियों के मामले से जोड़कर देखा गया। हालांकि पुलिस ने यह भी संभावना जताई है कि उपलब्ध ब्यौरे के मुताबिक लाश गायब सहेलियों में किसी की नहीं है। क्योंकि लाश शुक्रवार को हुए घटनाक्रम से ज्यादा पुरानी लग रही है। फिर भी कितनी पुरानी है यह सच्चाई पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन

बाक्स
पुरानी प्रेमिका ने चौंकाया
मामले में एसपी बबलू कुमार ने बुधवार रात को कहा कि हर कोण से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। गजरौला के पास महेसड़ा में टीम जा चुकी है, हरदोई वाली युवती से भी संपर्क किया गया है और नामजद आरोपी से भी लगातार पूछताछ जारी है। फोकस सहेलियों के किसी भी रूप में बरामदगी पर है। गायब सहेलियों के मामले में हरदोई निवासी युवती का एसपी को व्हाट्सएप से भेजा गया संदेश चौंकाने वाला है। उसने राहुल की पुरानी प्रेमिका के रूप में अपना परिचय देते दावा किया है कि बिसरात निवासी सहेलियों को उसी ने गायब कराया है। उसका कहना है कि उसकी शादी राहुल से तय थी लेकिन उसके नाना ने रुकावट डाली और बाद में राहुल ने करोड़ों की संपत्ति की इकलौती उत्तराधिकारी अपनी मौसेरी बहन से शादी का मन बनाया था। उसके बाद ही उसने उसे गायब कराया। युवती से राहुल के पुराने रिश्ते की पुष्टि तो हुई लेकिन गायब सहेलियों संबंधी कोई पुष्ट ब्योरा नहीं मिल पाया है। पुलिस ने उससे बातचीत शुरू कर दी है। देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ की तैयारी है। महिला पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम को साइबर सेल के साथ इस काम में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
किसे खाना दे रही आरोपी की बहन
नामजद आरोपी राहुल के गजरौला के निकट स्थित मूल गांव महेसड़ा में रह रही उसकी बहन दो दिनों से घर से बाहर किसी को खाना पहुंचाने जाते हुए देखी गई है। ग्रामीणों को उसने बताया कि वह अपने पति और एक रिश्तेदार के लिए खाना लेकर जा रही है, जबकि पुलिस ने बताए गए दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन से अपने साथ रखे हुए है। ऐसे में गायब सहेलियों के किसी गोपनीय ठिकाने पर जिंदा छुपाकर रखे जाने की संभावना को बल मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed