फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sucide of women

खिड़की से फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Mon, 28 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
sucide of women
खिड़की से फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
शनिवार की शाम हथौड़ा गांव में विवाहिता का शव शनिवार को खिड़की में लगाए गए फंदे से झूलता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने टरका दिया। शव बीस घंटे तक कमरे में पड़ा रहा। रविवार सुबह जब ससुराल वाले शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाने लगे तब रास्ते में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इससे हंगामा हो गया और रोके जाने से नाराज लोगों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद तहसीलदार सदर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन

इकबाल अहमद निवासी गोपामऊ थाना टड़ियावां जिला हरदोई ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटी हासिया बेगम (25) की शादी रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी सद्दाम हुसैन के साथ ढाई साल पहले की थी। ससुराल वाले हासिया को दहेज के लिये परेशान करते रहते थे। शनिवार को मोहल्ले वालों की सूचना पर जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव पड़ा पाया। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। आरोप लगाया कि दहेज की खातिर बेटी की हत्या की गयी और सूचना देने के बाद भी थाने में काफी देर तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10 बजे हासिया बेगम के शव को उसका पति सद्दाम, ससुर बन्ने अली और गांव के तमाम लोग दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जा रहे थे। इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों से विवाद शुरू होने पर माहौल गरम हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आपस में उलझे लोगों को शांत कराने और शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर गुस्साये लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की अनदेखी से शव पर सियासत
रोजा। हासिया बेगम की मौत के मामले में पुलिस लापरवाह बनी रही, वहीं वहां हुए विवाद में सियासी लोग दांव खेलने से बाज नहीं आए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद भी बीस घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की जनाजा निकालने के दौरान शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो दोनों तरफ से दो दलों के सियासतदां पैरोकारी में आ गए। विधानसभा की दावेदारी में जुटे नेता पोस्टमार्टम कराने के पक्ष और विपक्ष में जूझते नजर आए। स्थानीय पुलिस ने हालात से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की जरूरत भी नहीं समझी। इस बीच किसी ने एसपी डा. मनोज कुमार को सूचना दी तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक की क्लास ली और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। एसपी की क्लास के बाद पुलिस ने पड़ताल किया तो पाया कि हासिया के देवर सज्जाद हुसैन का अप्रैल में विवाह है। ससुराली हासिया से उसके जेवर और पैसों की मांग कर रहे थे। इस पर पति-पत्नी में विवाद और मारपीट हुई। बाद में संदिग्ध हालात में शनिवार शाम को हासिया का शव शव उसी के कमरे में लगी खिड़की में लटकता मिला।

मेरी बेटी को दहेज की लिए मारकर फांसी पर लटकाया गया। कमरे की जिस खिड़की में फांसी लगने की बात कह रहे वहां किसी भी आत्महत्या नहीं की जा सकती। और फिर शरीर पर चोट के निशान कैसे आए। पुुलिस हमारे ऊपर समझौते करने का दबाव बना रही थी। बेटी के ससुराल वालों ने हमारे साथ अभद्रता और मारपीट की। 
- इकबाल अहमद, हासिया के पिता

पति-पत्नी में रात कोई बात हुई थी। इसे लेकर हासिया ने फांसी लगा ली। उसे किसी ने नहीं पीटा। लोगों के बहकावे में आकर हासिया के मायके वाले हमें ब्लैकमेल करने के लिए दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हमारी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

- बन्ने अहमद, हासिया के ससुर

घटना के बाद दोनों पक्ष आपस में समझौता कर रहे थे। हासिया के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उसके ससुर की तहरीर पर तहसीलदार सदर की देखरेख में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोग दोनों ओर से माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
- नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक, रोजा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed