फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students vomiting swirl disclosure

छात्र-छात्राओं को उल्टी चक्कर आने से हड़कंप

Wed, 09 Dec 2015 11:38 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students vomiting swirl disclosure
कस्बा के आदर्श बाल विद्या मंदिर में बुधवार की दोपहर अचानक छात्रों को उल्टियां-चक्कर आने से हड़कंप मच गया। बच्चों को आननफानन में कटरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, रामनगर कॉलोनी में रहस्यमय बीमारी से मौत का शिकार हुए एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के बाद मंगलवार की रात उनकी मां भी बीमार हो गई। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पीड़ित परिवार के यहां खाना और पानी का सैंपल लिया।
विज्ञापन

बता दें कि रामनगर कॉलोनी के आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रहस्यमय बीमारी का शिकार हुए बच्चों के अलावा आसपास के करीब सौ से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। बुधवार को दोपहर अचानक कॉलेज के छात्र अभिनव, प्रियांशी, मोहिनी, भूमिका, शिवम्, लखन, देवेंद्र, दिव्यांश, मीत, साहिल, प्रगति को अचानक उल्टी के साथ चक्कर आने लगे। मोहल्ले के तीन बच्चों की मौत पहले ही हो चुकी थी, सो हालात देख कॉलेज प्रबंधन के हाथपांव फूल गए। आननफानन में उनके अभिभावकों को बुलाकर उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें देखकर दवाएं दीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सजर अहमद ने बताया कि मोहल्ले की घटना से इनमें घबराहट है। फिर भी उन्होंने खानपान में एहतियात बरतने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ले में रहने वाले रवि शर्मा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। उनके पांच माह के पुत्र प्रद्युम्न की 28 नवंबर, आदित्य (5 साल) की पांच दिसंबर और छह साल की पुत्री काजल की आठ दिसंबर को उल्टी आने के बाद एक-एक करके मौत हो गई। दस दिन के अंदर तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही मंगलवार की रात उसकी पत्नी गायत्री की भी अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। रवि के परिवार में तीन मौतों के बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने की होने की मोहल्ले में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद काजल का शव घर पहुंच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सजर अहमद ने नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उनके खाना एवं पीने के पानी का सैंपल लिया। उनके पड़ोस में रहने वाले परिवारों में भी जांच की गई। दोपहर में सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृत बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। क्षेत्र के लोग पानी उबाल कर ही पिए।
- डॉ. कमल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed