फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students try to move forcibly

छात्र को जबरन ले जाने की कोशिश

Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
दो नकाबपोश लोगों ने दिनदहाड़े गांव के पास एक छात्र को पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी अपनी साइकिल और एक चाकू छोड़कर भाग गए। छात्र और उसका परिवार इस मामले को अपहरण की कोशिश बता रहा है तो आरोपियों के साइकिल पर होने की वजह से पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही। स्थानीय लोग भी घटना के पीछे कोई अन्य कारण मान रहे हैं। गांव मजीदापुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र पुवायां के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। रविवार दोपहर अनुराग गांव के बाहर अपने नलकूप पर जा रहा था। इस बीच मुंह पर कपड़ा बांधे दो लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने अनुराग को जबरन साइकिल पर बिठाने का प्रयास किया, लेकिन अनुराग के शोर मचा देने पर आरोपी साइकिल और चाकू मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। अनुराग ने घर जाकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। गांव के लोगों ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइकिल से छात्र को अगवा करने आने की बात समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed