फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student abducted in broad daylight, 30 million ransom

दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, 30 लाख फिरौती मांगी

Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Student abducted in broad daylight, 30 million ransom
राजबाबू
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर साइकिल से गेहूं पिसाने चक्की पर पहुंचा दिलावरपुर भटकल का छात्र लापता हो गया। उसकी साइकिल चक्की पर खड़ी मिली, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर रात 30 लाख फिरौती मांगने की कॉल आई तो उसका अपहरण होने की बात सामने आई। छात्र के पिता आठ-दस बीघा जोत के किसान हैं। घरवाले बेटे के साथ अनहोनी की आशंका से सहम गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दिलावरपुर भटकल निवासी किसान प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा राजबाबू सेहरामऊ दक्षिणी के गांव कहेलिया स्थित डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शुक्त्रस्वार दोपहर लगभग 11 बजे साइकिल से मिश्रीपुर रामबाग स्थित बुद्धन की चक्की पर गेहूं पिसाने गया था। जब देर शाम तक नहीं लौटा तो उन्होंने चक्की पर जाकर पता किया। वहां उसकी साइकिल खड़ी मिल गई। चक्की स्वामी ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे गेहूं लेकर वह आया था और साइकिल खड़ी करके 10 मिनट में आने को कहकर चला गया। इसके बाद उसकी कई जगह तलाश की। रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन पता नहीं चला। इस पर प्रदीप ने रात में ही थाने में तहरीर दी। शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे प्रदीप के मोबाइल पर 7518798115 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने राजबाबू के अपने कब्जे में बताकर 30 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। रुपया कब और कहां पहुंचाना हैै, ये बाद में बताने की बात कही। फिरौती की कॉल आने से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अपहृत छात्र के एक दोस्त पुनीत से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

छात्र के लापता होने और फिरौती मांगे जाने का मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए थाना प्रभारी को मौके पर भेजा था। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द छात्र की बरामदगी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केबी सिंह, पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed