फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Srerah pistol contractor on the strength of 90 thousand robbed

सरेराह तमंचे के बल पर ठेकेदार से 90 हजार की लूट

Thu, 26 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिलरिया गांव के समीप तीन सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर पालिका ठेकेदार से 90 हजार की नगदी सहित अंगूठी, सोने की चेन सहित करीब एक लाख का पहना हुआ जेवर लूट ले गए। धमकाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की। पिछले तीन माह में इस स्थान पर लूट की यह तीसरी घटना से क्षेत्र में दहशत है। थाना क्षेत्र के दियूरिया निवासी शबील खां पुत्र कदीर खां पालिका परिषद में राजकीय ठेकेदार हैं। शबील ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह अपने मेठ शंकर के साथ लेवरों और ईट का भुगतान करने जा रहा था। शबील खां के अनुसार रोजा क्षेत्र के बिलरिया गांव के समीप वह लघुशंका के लिए सड़क के किनारे बाग में रूका, तभी झाड़ियों से तीन बदमाश असलाहे लेकर आ गए उसकी कनपटी पर तमंचा लगाते हुए उसकी जेब में रखी 90 हजार की नगदी, हाथों से सोने की अंगूठी और गले सोने की चेन लूट ली। विरोध किया तो एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की । लूटे पिटे शबील खां के साथ शंकर ने बिलरिया गांव की ओर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह गांव के अंदर जाकर रफूचक्कर हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने कांबिग की। कई संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। इस मामले में तहरीर दी गई। रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
पिछले तीन माह में बिलरिया गांव के समीप लूट की यह तीसरी घटना है, जिसमें किसी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। करीब तीन माह पहले आरसी मिशन क्षेत्र की एक महिला को बदमाशों ने लूटपाट कर लहूलुहान कर दिया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हाल में पांच दिन पहले मोहम्मदी क्षेत्र की एक दंपति को इसी क्षेत्र में लूटा गया। बृहस्पतिवार की इस घटना से लोग सकते में है। इन सभी घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed