{"_id":"58e934b14f1c1b1a205b6394","slug":"sp-supporter-member-arrested-for-murderous-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का आरोपी सपा समर्थक सभासद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले का आरोपी सपा समर्थक सभासद गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बस में दिल्ली के लिए यात्रियों को बैठाने को लेकर बीते साल जुलाई माह में हुए विवाद के दौरान फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे सपा समर्थक कैंट सभासद को सदर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
इस घटना की रिपोर्ट सदर थाना की कैंट चौकी प्रभारी रहे आसिफ अली ने कैंटोमेंट बोर्ड के सभासद निशांत यादव और उनके पिता आलोक यादव व दूसरे पक्ष के गोल्डी और अमित यादव के खिलाफ बीते साल 19 जुलाई को बलवा, हत्या का प्रयास आदि की धाराओं में दर्ज कराई थी। तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी थी। जोकि अब जमानत पर छूटे हुए हैं, लेकिन सपा समर्थक सभासद निशांत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। सरकार बदलने के साथ ही पुलिस निशांत की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई और शनिवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे सदर इंस्पेक्टर केके तिवारी ने सभासद निशांत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने भी गिरफ्तार किए गए निशांत यादव से पूछताछ की।
बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड के पास दिल्ली जाने के लिए प्राइवेट बसें भी खड़ी होती हैं। इन बसों में यात्रियों को बैठाने के लिए बस मालिक गोल्डी और आलोक यादव के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई थी और फायरिंग भी हुई थी। इसमें पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बच गए थे।