फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP leader disabilities imposed on the accused of beating

विकलांग ने लगाया सपा नेता पर पिटाई का आरोप

Tue, 26 May 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 26 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP leader disabilities imposed on the accused of beating
कोतवाली क्षेत्र में गुदड़ी बाजार में रहने वाले विकलांग मनीष मेहरोत्रा ने आरोप लगाया है कि दुकान पर कब्जे को लेकर सोमवार रात क्षेत्र के एक सपा नेता ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मनीष के मुताबिक गुदड़ी बाजार में उनकी दुकान है। क्षेत्र में रहने वाला एक सपा नेता दुकान पर कब्जा करना चाहता है। इसी के चलते सपा नेता पहले भी उसकी पिटाई कर चुका हैं। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मनीष मिशन फील्ड से रिक्शे पर बैठकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में मंडी रिक्शा स्टैंड के पास कार में सवार होकर आए सपा नेता ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर सपा नेता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद वह रिक्शे पर बैठकर थाने गया। पुलिस ने उसको ही शराब के नशे में होने की बात कहकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीप्रकाश राय के मुताबिक मनीष रिक्शे पर बैठकर गाली-गलौज कर रहा था। उसका किसी से झगड़ा होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम को भेजा गया। मनीष ने पुलिस टीम को ही गाली देना शुरू कर दी। नशे की हालत में होने की वजह से उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed