फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   South City bank manager Millions of theft from home

साउथ सिटी में बैंक मैनेजर के घर से लाखों की चोरी

Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
South City bank manager Millions of theft from home
कोतवाली क्षेत्र में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली साउथ सिटी कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

मोहल्ला छोटा चौक में रहने वाले दिनेश चंद्र श्रीवास्तव का साउस सिटी में मकान नंबर क्यू एचआई 16 है। इसे उन्होंने विधिक माप विज्ञान अधिकारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा को किराए पर दे रखा है। उनके साथ मकान में उनके भांजे अभिषेक त्रिपाठी रहते हैं। वह स्टेट बैंक टाउनहाल शाखा में उप प्रबंधक हैं। दशहरा की छुट्टी के अवसर पर विजय कुमार मिश्रा अपने पैतृक घर फर्रुखाबाद चले गए थे। बुधवार की शाम अभिषेक मिश्रा अपनी पत्नी मीनू त्रिपाठी के साथ गोरखपुर में अपने दोस्त के घर एक समारोह में शामिल होने चले गए थे। बृहस्पतिवार की शाम विजय मिश्रा ने अपने पड़ोसी से मकान देखने को कहा तो उसमें ताला लगा था। शुक्रवार की सुबह जब वह मकान में आए तो मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने अंदर आकर देखा तो उनके कमरे और अभिषेक के कमरे में और स्टोर में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर छानबीन करते हुए डॉग स्क्वायड को बुला लिया। खोजी कुत्ता कमरे में सामान सूंघने के बाद पड़ोस के मकान में चल रहे एनजीओ में चला गया। इसके बाद वहां से वह कॉलोनी की पश्चिमी छोर पर बनी चाहरदीवारी तक गया। मकान की दीवार में काले रंग की राख में सने जूते के निशान बने हैं। चोर मकान की दूसरी मंजिल पर भी गए थे। अभिषेक के कमरे में रखी अलमारी से चोर उनकी पत्नी के सोने और चांदी के जेवर, करीब एक किलो चांदी के बर्तन ले गए हैं। विजय मिश्रा के मुताबिक अभिषेक शनिवार को लौटेेंगे, तभी चोरी गए जेवर और नगदी की सही कीमत पता चल सकेगी। फिलहाल, अभिषेक की शादी में मिले उनकी पत्नी का सारा जेवर उनकी अलमारी में ही रखा हुआ था, जो कि अब गायब है। अनुमान है कि तीन से चार लाख के जेवर और नगदी चोरी गई है। उन्होंने बताया कि उनके मकान में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली अनीता नाम की नौकरानी काम करती है। जिससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा है। वह अपने घर पर भी नहीं मिली है। पुलिस भी नौकरानी पर शक जता रही है।
विज्ञापन


चोरों ने बाकी कोई सामान नहीं चुराया
मकान के डाइनिंग रूम में रखे दो लैपटॉप, टीवी और अन्य कीमती सामान को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। चोर सिर्फ जेवर और नगदी ही चुरा ले गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर शातिर किस्म के हैं। इसी वजह से उन्होंने लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक्स सामान पर हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी गए जेवर का सही अनुमान नहीं लग सका है। चोरों ने लैपटॉप को हाथ नहीं लगाया। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीम लगी है। नौकरानी को भी तलाश किया जा रहा है।
- केके तिवारी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed