फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six robbers arrested crooks sit in the car

गाड़ी में बिठाकर लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Six robbers arrested crooks sit in the car
‌ग‌िरफ्त में अाए लुटेरे
बीते करीब पखवाड़े से शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही लूटपाट की घटनाओं से खासे में दबाव में आई पुलिस ने बुधवार को एक नए लुटेरे गैंग का खुलासा किया। गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक फरार हो गया। इनके पास से दो मारुति वैन, एक बोलेरो, पांच तमंचे और लूट का सामान बरामद हुआ है। गिरोह में शामिल बदमाश सवारी ढोने की आड़ में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे ताकि पुलिस की निगाह में न चढ़ सकें। 
विज्ञापन

गिरोह का खुलासा कांट थाने की टीम ने किया। जिला पुलिस मुख्यालय में मीडिया के समक्ष पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए एसपी केबी सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने कोतवाली थाना क्षेत्र और मदनापुर थाना क्षेत्र के एक-एक जबकि कांट क्षेत्र में चार लूटपाट की घटनाओं को हाल के दिनों में अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य बस अड्डे, टेंपों स्टैंड, बरेली मोड़ आदि पर रात नौ-दस बजे के बाद अपना वाहन खड़ा कर जलालाबाद रोड, कांट, मदनापुर आदि की ओर जाने के लिए सवारियों को आवाज लगाया करता था। सवारी दो या चार होने पर ही ये वाहन लेकर गंतव्य की ओर चल देते थे। नजदीक वाली सवारियों को जल्दी-जल्दी उतारने के बाद एक या दो सवारी के वाहन में बचे होने पर ये तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते थे। लूटा हुआ माल बेचकर आपस में रुपये बांट लिया करते थे। मुखबिरों से करीब चार दिन पहले इस बारे में भनक लगने पर कांट थानाध्यक्ष रजी अहमद ने इसकी छानबीन की और गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार दोपहरबाद हिरासत में लिया। उसके बाद पूरी कहानी खुली तो ताबड़तोड़ छापामारी की गई और अन्य पांच को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि फरार शातिर का नाम सतीश मिश्रा है और वह कांट थाना क्षेत्र के ही पटियारी का निवासी है एवं उसके खिलाफ 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह इस गिरोह का संचालक भी बताया जा रहा है। गिरफ्तार शातिरों में मदनापुर थाना क्षेत्र के मेन रोड निवासी भगत सिंह, मदनापुर निवासी राहुल कंवर व विनय प्रताप सिंह, हरदोई जिला के पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहयोगा निवासी महिपाल सिंह, कांट थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी शंकर शंखवार एवं जलालाबाद थाना क्षेत्र के कानून गोयान निवासी सनोज मिश्रा शामिल हैं। इनमें से विनय प्रताप मूल रूप से रायबरेली जिला के बछरावां थाना क्षेत्र का निवासी है और हाल में यहां आकर गिरोह से जुड़ा है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय और सीओ सदर अखिलेश भदौरिया मौजूद थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम 
कांट थानाध्यक्ष रजी अहमद, एसआई राकेश कुमार यादव व टीकम सिंह, हेड कांस्टेबल सोमपाल सिंह, कांस्टेबल रामबाबू यादव, विनीत कुमार, महफूज, राहुल और योगेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed