{"_id":"588767e54f1c1bde3bcf3d63","slug":"sister-named-torches-made-in-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को जलाकर मारने में पत्नी को नामजद कराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को जलाकर मारने में पत्नी को नामजद कराया
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर बहन को जलाकर मार देने की रिपेार्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला परशुरामनगर निवासी आशीष गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन दिव्या उर्फ डॉली की शादी फर्रुखाबाद में तय की थी। 18 फरवरी को शादी होनी थी। वह अच्छा पैसा खर्च कर शादी करना चाहता था और इसकी तैयारी कर रहा था। इससे उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ कोमल गुप्ता दिव्या से नाराज रहने लगीं। 10 जनवरी को उसके पिता श्यामबाबू गुप्ता उसकी मां का इलाज कराने बरेली गये थे और वह खुटार मार्ग स्थित होटल पर था। दिन में 11 बजे उसकी पत्नी ने बहन से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान पत्नी प्रियंका ने बहन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर होने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जानकारी पाकर वह भी मौके पर पहुंचा और बहन को इलाज के लिए बरेली ले गया। 19 जनवरी को इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई। उसने बहन का पोस्टमार्टम भी कराया। उसके इलाज के दौरान व्यस्त रहने के बीच पत्नी प्रियंका अपने पिता बिलसंडा के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी राकेश गुप्ता, मां साधना गुप्ता के साथ बहन की शादी के लिए रखा जेवर, रुपया आदि लेकर मायके चली गई। जानकारी पाकर उसने रुपया, जेवर मांगने के लिए फोन किया तो उससे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आशीष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन