{"_id":"571fb99b4f1c1b0a61a91631","slug":"show-the-model-village-built-in-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में बनाकर दिखाएं मॉडल गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह में बनाकर दिखाएं मॉडल गांव
ब्यूरो खुदागंज/शाहजहांपुर।
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही करने वाले अफसरों को दी सस्पेंड करने की चेतावनी
सांसद के आदर्श गांव का डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम विजय किरन आनंद ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित अमर शहीद रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त का मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने वहां विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति देखी। फिर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अफसरों को दो माह के अंदर नवादा दरोबस्त को मॉडल गांव बनाने के निर्देश दिए।
डीएम आनंद ने कहा कि हर विभाग के अधिकारी अपनी कार्ययोजना के अनुरूप सांसद आदर्श ग्राम को जनपद के मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें कोताही और लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सीधे सस्पेंड होंगे। उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओें के थपेड़ों के बीच सांसद कृष्णा राज के आदर्श ग्राम की जमीनी हकीकत परखते हुए डीएम आनंद ने कड़े तेवर दिखाए तो अफसर सहम उठे। उन्होंने गत पांच वर्षों की विकास धनराशि का हिसाब नहीं बता पाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश शर्मा को फटकार लगाई और 24 घंटे के अंदर हिसाब समेत मुख्यालय पर तलब किया।
गरीबों को शौचालय अनुदान देने के निर्देश
डीएम ने खुले स्थानों पर शौचमुक्त वातावरण बनाने के लिए एडीओ पंचायत रामसरन सिंह यादव को कड़े निर्देश दिए। कहा कि गरीब तबके के पात्र लोगों को अभियान चलाकर स्वच्छ शौचालय निर्माण हेतु अनुदान उपलब्ध कराएं और जो लोग खुले में शौच करना न छोड़ें उनका सार्वजानिक स्थल पर नाम प्रिंट कराएं, जिससे कि वे स्वयं को अपमानित महसूस कर सकें। एडीओ ने बताया कि गांव में 132 शौचालय बन चुके हैं और 218 बनने शेष हैं।
विज्ञापन
सीएमओ और ईएमओ को मिली शाबाशी
गांव को कुपोषण मुक्त बनाने की मुहिम में अच्छे परिणाम देख डीएम आनंद ने सीएमओ डॉ. कमल कुमार एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मो. शजर की सराहना करते हुए कहा की अन्य अधिकारी भी इन्हीं की तरह अपने कार्य को सुधारें। ग्राम वासियों की मांग पर उपनिदेशक कृषि प्रसार डॉ राधा कृष्ण यादव को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गांव में कल से मोबाइल गेहूं खरीद की शुरुआत कराएं।
एक माह में बन जाएगा खुदागंज-नवादा रोड
खुदागंज से शहीद के गबांव तक खस्ताहाल रोड के बारे में ग्रामीणों के शिकायत करने पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह को एक माह के अंदर खुदागंज से नवादा तक मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राम चंद्र को गांव की सारी गलियों को सीसी रोड बनवाने के निर्देश दिए। दोनों एक्सईएन ने नियत समय में काम पूरे करने का ग्रामीणों से वायदा किया।
शनिवार को लगेगा बिजली शिविर
आबादी और घरों के सापेक्ष बिजली कनेक्शन कम देख डीएम आनंद ने एक्सईएन बिजली एनपी सिंह को नवादा में शनिवार को विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के जूनियर हाई स्कूल भवन के ऊपर से निकल रही लाइन को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार विजय त्रिवेदी कानूनगो सुबोध कुमार को खलियान और चकरोडों पर से अवैध कब्जे हटाये जाएं और कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।
शहीद की प्रतिमा स्थल पर नमन कर निहारा
डीएम आनंद ने शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया। वह काफी देर तक मौन रहकर प्रतिमा को निहारते रहे। उन्होंने बीडीओ राजकुमार वर्मा को शहीद प्रतिमा के चबूतरे की मरम्मत कराने और प्रतिमा स्थल को सौर ऊर्जा से रोशन रखने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार और कृषि विभाग के अधिकारियों को शहीद प्रतिमा की ओर इंगित कर डीएम ने कहा कि इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि गांव में शिक्षा का स्तर सुधरे और कृषि योजनाओं से अधिकतम किसान लाभान्वित हों। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, जेई श्रीपाल मिश्रा, सूबेदार, भानुप्रकाश सिंह, वीरबहादुर गंगवार, डॉ. सर्वेश गंगवार, नेत्रपाल गंगवार, जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सरिता सिंह, थानाध्यक्ष वीवी सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।