फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shaheed Express axle Hot out of the smoke

शहीद एक्सप्रेस का एक्सल हॉट होने से निकला धुआं

Fri, 22 May 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 22 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Express axle Hot out of the smoke
डाउन लाइन पर जा रही शहीद एक्सप्रेस की एक बोगी का शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे एक्सल हॉट हो गया। इससे उसमें धुआं और चिंगारी निकलने लगी। इससे घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन को स्टेशन पर रोककर हॉट एक्सल वाली बोगी को ट्रेन से अलग किया गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 3:47 बजे शहीद एक्सप्रेस पहुंची। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर चल दी। कुछ दूर चलने पर इंजन से सातवें नंबर की बोगी संख्या 133469 में चिंगारियों के साथ धुआं निकलने लगा। इससे घबराए यात्रियों ने बोगी की चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन को स्टेशन पर ही रोकना पड़ गया।  इसकी सूचना तुरंत कैरेज एंड वैगन स्टॉफ कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने देखा कि बोगी का एक्सल हॉट हो जाने की वजह से उसके पहिए जाम हो गए हैं। बताया कि एक्सल हॉट होने की वजह से बोगी को आगे ले जाना संभव नहीं है। सुबह चार बजे से लेकर पांच बजे तक बोगी शंटिंग की गई। इसके बाद प्रभावित बोगी को कोच से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद सवा पांच बजे के करीब ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। एक्सल हॉट होने से प्रभावित बोगी को मालगोदाम यार्ड में खड़ा किया गया। बोगी को कैरेज एंड वैगन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरपी सिंह ने चेक किया। कहा कि बोगी का चीफ व्हील (मुख्य चक्का) जाम हो गया है। इसे बदला जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों में मचा हड़कंप
ट्रेन के स्टेशन पर दोबारा रुकते ही यात्रियों को बोगी से उतरने के लिए अफरातफरी मच गई। जल्दबाजी में उतरने के चक्कर में यात्रियों में धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद बोगी को काट दिया गया और यात्रियों को दूसरी बोगी में बैठने के लिए कह दिया गया। इसके बाद दूसरी बोगी में बैठने के लिए भी यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर रेलवे के वर्क मैनेजर आज आएंगे  
शाहजहांपुर। अमृतसर से लेकर दरभंगा को जाने वाली (शहीद एक्सप्रेस) का एक्सल हॉट होने की वजह से उस बोगी को शहर में ही खड़ा किया गया। कैरेज एंड वैगन के रेलकर्मियों ने बोगी की जांच कर ली है। अब शनिवार को अमृतसर के वर्क्स मैनेजर (डब्ल्यूएम) यहां आएंगे। वह प्रभावित बोगी को चेक करके स्थानीय अधिकारियों के साथ ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करके भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed