{"_id":"6b0c82f6eeb67daef400ed54","slug":"a-young-man-died-by-suicide-by-hanging-himself-for-reasons-unknown-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108854-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
- कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना के अंतर्गत कादीपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 28 नवंबर की सुबह मृतक का जीजा नाइट ड्यूटी के बाद कमरे पर वापस लाैटा को घटना के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृत युवक की पहचान गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के बच्छति गांव निवासी ऋषिकेश (27) के रूप में हुई है। वह कादीपुर में जीजा के साथ किराये पर रहता था और एक निजी कंपनी में हैल्पर की नौकरी करता था। जबकि उसका जीजा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश की दिन की शिफ्ट में ड्यूटी थी और 27 नवंबर की देर शाम को वह कमरे पर आ गया था। जबकि उसका जीजा रात की शिफ्ट में नौकरी पर गया था। वह 28 नवंबर की सुबह ड्यूटी के बाद कमरे पर पहुंचा तो अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा खटखटाया व आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब खिड़की से झांककर अंदर देखा तो ऋषिकेश को फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।