{"_id":"6b0c82b105a4c97ca2021f74","slug":"young-man-dies-by-suicide-by-hanging-suicide-note-found-in-his-pocket-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108866-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
- युवक ने आत्महत्या के लिए परिवार वालों को ठहराया जिम्मेदार, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए में एक युवक ने 28 नवंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-10 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को जांच के दौरान मृत युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में युवक ने परिवारवालों को आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। मामले में पुलिस ने रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धाराओं में सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-10ए निवासी सक्षम कौशिक (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सक्षम कौशिक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह डिफाल्टर था और दिल्ली में उसके खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित मामला भी दर्ज हैं और वह जेल में सजा भी काट चुका था। सक्षम शादीशुदा था व पत्नी से भी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे घर में लगातार हो रहे कलेश को लेकर वह परेशान था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिवार वालों से भी पूछताछ करके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता