फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven years on the run from vicious arrested in Hardoi

सात साल से फरार हरदोई का शातिर दबोचा

Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सात साल से अदालत से फरार और चार जिलों में कई मामलों में वांछित चल रहे हरदोई के शातिर बदमाश भवानी सिंह को रोजा पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश के पास असलहे और स्मैक बरामद हुई है। भवानी सिंह पुत्र भयन्ना सिंह निवासी रबी मझिला जिला हरदोई के खिलाफ  पीलीभीत के सुनगढ़ी कोतवाली, पीलीभीत-शाहजहांपुर के आरसी मिशन कोतवाली और रोजा थाने के अलावा लखीमपुर और हरदोई जिलों के थाने में चोरी, लूट के कई मामले दर्ज हैं। इन चारों जिलों की अदालतों से भवानी सिंह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ  गिरफ्तारी आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा भवानी सिंह की गिरफ्तारी न होने पर प्रथम अपर जिला जज प्रवीण कुमार ने एसपी और सीओ तक को फटकार सुनाई थी। रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन खां को सूचना मिली कि भवानी सिंह रोजा थाना क्षेत्र के जलालनगर तिराहे के पास कहीं भागने अथवा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पकड़े गए भवानी सिंह के पास से एक तमंचा, पांच कारतूस व आठ ग्राम स्मैक की पुड़िया बरामद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि न्यायालय से आए वारंटों की तामीली कराकर आरोपी भवानी सिंह को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed