फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven Bank account holders registered at Rs grab

एक लाख रुपये हड़पने वाले सात बैंक खातेदारों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका ने आंगनवाड़ी/सहायिकाओं के  खातों में जाने वाले एरियर की लगभग एक लाख की धनराशि त्रुटिवश बैंक के अन्य सात खातेदारों के खातों में ट्रांसफर हो गई। जानकारी होने पर धनराशि वापस किए जाने की लिखित व मौखिक सूचना के बाद भी धनराशि वापस नहीं किए जाने पर सीडीओ के आदेश पर सात खातेदारों के विरुद्ध सरकारी धन के  दुरूपयोग की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका रामेश्वरी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के एरियर का भुगतान उनके खातों में किये जाने के दौरान त्रुटिवश अन्य खातेदार सत्यम सिंह निवासी गांव जरीनपुर,रामबहादुर निवासी मोहम्मदपुर गुलड़िया,प्रमिला निवासी ग्राम सराय तालुके बानगांव,सुखदेव निवासी तारापुर के खातों मे 18 हजार-18हजार रूपये तथा राजवीर निवासी गांव बड़ा पहरूआ,आरती देवी निवासी ग्राम कुतुलूपुर तथा वेदप्रकाश निवासी गांव बानगांव के खातों मे नौ-नौ हजार ट्रांसफर हो गया है। रिपोर्ट मे मुख्य सेविका ने कहा है कि जानकारी होने पर इन खातेदारों से मिलकर मौखिक रूप से सरकारी धन वापस किए जाने का अनुरोध किया गया। उक्त सभी खातेदारों ने धन उनके खातों मे आना स्वीकार किया, किंतु वापस करने से इंकार कर दिया। एक माह पूर्व नोटिस देकर भी धन वापस किये जाने को कहा गया, लेकिन सरकारी धन वापस नहीं किया है। अंतत: सीडीओ के आदेश पर सरकारी धन हड़प लेने का अभियोग उक्त खातेदारों के विरूद्ध दर्ज करवाया गया है। पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed