फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sarju murder complaint against three

सरजू की हत्या में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Feb 2016 08:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 25 Feb 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन

 सिंधौली के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी सरजू सिंह की बुधवार को की गई सरेराह हत्या के मामले में पत्नी गीता देवी की ओर से गांव घनश्यामपुर के पिता पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में हत्या के कारणों को उल्लेख नहीं किया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव नगरिया निवासी सरजू सिंह अपनी पत्नी गीता देवी को लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर गांव बड़ागांव के पास किसी का फोन आने पर उसने बाइक रोक दी। इस दौरान गीता लघुशंका को चली गई। पीछे से एक बाइक पर आए तीन लोगों ने सरजू से बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान उनमें हाथापाई होने लगी। एक व्यक्ति ने सरजू की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। गीता के शोर मचाने पर पास के ईंट भट्ठे के श्रमिक शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़े तो आरोपी शाहजहांपुर की ओर भाग निकले। इस मामले में गीता की ओर से गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के बराती और उसके पुत्र अशफाक को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सरजू सिंह का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांव के तमाम लोग और पुलिस मौजूद रही। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशफाक और बराती को पकड़ लिया गया है। उनसे थाने में हत्या का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। गांव नगरिया बुजुर्ग में सरजू की हत्या को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed