फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sand miners digging out sand from gomti river

गोमती नदी से दिन रात निकाली जा रही रेत

Thu, 08 Feb 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
sand miners digging out sand from gomti river
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पुवायां तहसील में मिट्टी और रेत के अवैध खनन पर कोई रोक नहीं लग सकी है। पुवायां, खुटार, सिंधौली और बंडा ब्लाक में दिन रात मिट्टी और रेत का अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मे्दारी अधिकारी अपने अधीनस्थ पर जिम्मेदारी डालकर चुप्पी साध कर बैठ गए हैं। सर्किल के कई पुलिसकर्मी रेत के इस काले धंधे में माफिया से सांठगांठ कर जेबे भर रहे हैं। रामानंद द्विवेदी की याचिका पर हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 18 को अधिवक्ता गौरव त्रिपाठी और विपुल शुक्ला के तर्क सुनने के बाद न्यायमूर्ति डीवी भोसले, सुनील कुमार की पीठ ने शाहजहांपुर के डीएम को अवैध खनन पर रोक लगने के निर्देश दिए थे। आदेश होने पर डीएम ने एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से जारी पत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने थानाध्यक्षों को नोटिस देकर अवैध खनन होने पर जिम्मेदार ठहराए जाने और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर चुप्पी साध कर बैठ गए और माफिया अवैध खनन का काम अभी भी धड़ल्ले से कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोमती नदी में पानी कम होने के कारण रेता निकालने का काम पूरे जोरों से किया जा रहा है। दिनदहाड़े धड़ल्ले से हो रहे रेता के कारोबार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं देना कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। तहसील क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक लोग रेत के अवैध खनन से जुड़े हैं और इससे लाखों की रकम कमा रहे हैं। दिन में नदी से रेता खुदाई कर नदी के किनारे एकत्र करने का काम होता है और रात के अंधेरे में ट्रालियों से रेता भरकर जरूरतमंदों के घर पहुंचाई जा रही है। एक ट्राली रेता चार से पांच हजार रुपए में बेची जा रही है।
विज्ञापन

खुटार, पुवायां, बंडा में गोमती, झुकना से रेत खनन होता है और सिंधौली क्षेत्र में रेत खनन का काम खन्नौत नदी से किया जाता है। कोर्ट के अवैध खनन पर कड़ाई से रोक के आदेशों से पुवायां में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है, यही कारण है कि पुवायां में माफिया बेखैफ होकर खनन करा रहे हैं। पुवायां सर्किल में 40 से अधिक लोग खनन के काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के सामने से निकलती हैं ट्रालियां
दिन में पुवायां सर्किल के किसी भी थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रालियां दौड़ती देखी जा सकती हैं। खुटार और बंडा में तो मिट्टी और रेत भरी ट्राली थाने के सामने से खुलेआम निकलती हैं, लेकिन मिलीभगत के चलते पुलिस इन्हें पकडने की जरूरत नहीं समझती है। शिकायत करने पर पुलिस खनन रोकने का काम एसडीएम और खनन अधिकारी का बताकर पल्ला झाड़ लेती है।

इन स्थानों पर होता है अवैध खनन
 पुवायां में पन्नघाट, मस्तानशाह घाट, धियरी घाट, गदाईसांडा, चकलुआ घाट, खुटार पुवायां मार्ग पर गोमती नदी के पुल के पास आदि, खुटार में गांव पकडिय़ा हकीम के पास गोमती नदी के तट पर, गांव मैनिया, गांव टाह खुर्द कलां के पास, बंडा मार्ग पर झुकना और गोमती नदी के घाटों पर दिनदहाड़े रेत खनन किया जाता है।
बंडा में खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट, जग्गू घाट, बंडा बिलसंडा रोड पर खन्नौत पुल, नटिउरा घाट, गांव भगैतीपुर, लुकमानपुर बहेड़ा, सुनासर घाट, गांव कुंवरापुर तालाब, गांव ढका घनश्यामपुर, मूड़ा, मंसाराम घाट, मझरिया घाट, खुटार मार्ग पर गोमती और झुकना नदी से और सिंधौली में शारदा नहर, खन्नौत नदी से तमाम स्थानों पर, गांव ईंटारोरा के पास, गांव कमलापुर के पास रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जाता है।

सरकारी भूमि से होता है मिट्टी खनन
क्षेत्र में तमाम स्थानों पर जेसीबी से मिट्टी खनन का काम भी खुलेआम हो रहा है। खुटार के गांव चमराबोझी में तो सरकारी भूमि से अवैध खनन वर्षों से किया जा रहा है। कई खनन माफिया मिट्टी और रेत बेचकर मालामाल हो गए हैं। चारागाह की भूमि पर काफी समय से खनन की तमाम बार शिकायत भी की गई, लेकिन कार्रवाई तो दूर अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच करने तक की जरूरत नहीं समझी है।


अवैध रूप से रेत खनन की जानकारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस को इस संबंध में पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।
मोइनुल इस्लाम एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed